Dark web क्या है और क्यूँ इतना ख़तरनाक है?

Dark web क्या है’, ये सुनकर आप सोचेंगे कि आपके लिए इस प्रश्न का क्या महत्व है। सच है, पर अगर मैं कहूँ कि ये हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Internet की ही एक काली रहस्यमयी दुनिया है तो आपकी उत्सुकता जरुर बढ़ेगी।

तो चलिए समझते हैDark web क्या होता है

dark web kya hai

Dark web क्या है | What is Dark web in Hindi

Internet का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति www यानी world wide web का नाम तो जरुर जानता है। Google, Facebook, Instagram, Twitter, Wikipedia और इस तरह की ना जाने कितनी websites, यहाँ तक आप जिस website पर यह लेख (article) पढ़ रहे, वो भी इसी world wide web का हिस्सा है।

आम आदमी की समझ से यही Internet का विशाल समंदर है पर ऐसा नहीं है। आपको जान कर आश्चर्य होगा ये सिर्फ Internet का वो भाग है जिसे हम Surface web कहते है और ये Internet का महज 4 प्रतिशत भाग ही है।

हाँ, सही समझा आपने, तो बाँकी का 96 प्रतिशत हिस्सा क्या है? 

ये 96 प्रतिशत भाग बना है Deep web और Dark web से और इसमें भी Dark web की हिस्सेदारी मात्र 0.01 प्रतिशत है।

यानी Dark web है Internet की सबसे काली और रहस्यमयी दुनिया जहां बहुत सारे गैरक़ानूनी और अवैध काम होते है।

Surface web, Deep web और Dark web में अंतर | Difference between Surface web, Deep web and Dark web in Hindi

जैसा हमने ऊपर देखा Internet के मुख्यतः तीन प्रकार हो सकते है। ये हैं

1. Surface web

सबसे सामान्य रूप से इस्तेमाल होने वाला Internet का प्रकार है Surface web इसे Visible web या Indexed web भी कहा जाता है।

यहाँ मौजूद जानकारी हम आसानी से Google, Bing, Yahoo आदि search engine के माध्यम से खोज सकते है। Social platform जैसे Facebook, Instagram आदि भी इसी का हिस्सा है।

2. Deep web

ये है Internet का छुपा हुआ हिस्सा जो आम लोगों को शायद पता भी नहीं। Deep web websites की जानकारी Google, Yahoo आदि search engine में नहीं मिलती। इसलिए ऐसी websites non-indexed होती है।

ऐसी website आपको तभी उपलब्ध हो सकती जब आपको उनका सही URL या address पता हो। साथ ही आपको login और password की भी जानकारी हो। यानी ये बहुत ही secured होती है।

शायद इसलिए Deep web में confidential corporate information, सरकारी दस्तावेज, रक्षा सम्बंधित जानकारी, अलगअलग अनुसंधान दस्तावेज (research paper), credit card और secure payment से जुड़ी जानकारी इत्यादि दर्ज रहती है।

हम ये मान सकते है कि Deep web में ज़्यादातर legal कार्य ही होते है। आम आदमी की जानकारी से बाहर होना ही इसके सुरक्षित होने का आधार है।

3. Dark web

Dark web है Internet का सबसे गंदा और काला भाग जहाँ सारे गैरक़ानूनी काम जैसे मादक ड्रग्स की तस्करी, human trafficking, मानव अंगो की तस्करी, हथियारों की ख़रीदबिक्री, साइबर crime आदि बिना रोकटोक किए जाते है।

ये ऐसी दुनिया है जहाँ आपको कभी भी बिना जानकारी के प्रवेश नहीं करना चाहिए। Hackers से भरी हुई इस दुनिया में अगर आप नए है तो पल में आपकी सारी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। साथ ही गैरक़ानूनी होने के कारण आप सरकार और police के नज़रों में भी सकते है।

Dark web कैसे इस्तेमाल करें | How to access Dark web in Hindi

जैसा की हमने बात की Dark web में प्रवेश गैरक़ानूनी हो सकता है। फिर भी अगर आप अपनी ज़िम्मेदारी पर ये जोखिम उठाना चाहते तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा।

पहली जरुरत है एक सुरक्षित VPN यानी Virtual Private Network जो आपके online privacy के लिए बहुत ज़रूरी है। अच्छा VPN होने पर hackers या सरकारी agency के लिए आपके location और IP address को पता करना मुश्किल हो जाता क्यूँकि VPN उसे अज्ञात (anonymous) बना देता है।

दूसरी जरुरत है एक web browser की क्यूँकि Chrome, Mozilla, Safari, Internet Explorer आदि browser Dark web में काम नहीं करते।

यहाँ आपको जरुरत होगी ख़ास TOR browser की जो Dark web की दुनिया का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह एक open source software है जो Windows, Mac, Linux और Android platform पर download के लिए उपलब्ध है।

अब आप PC या laptop start कर पहले VPN ON कर ले और TOR browser open कर Dark web surfing कर सकते है।

Dark web प्रवेश से पहले एहतियात और जानकारी  | Precautions & Information before entering Dark web in Hindi

  • अपनी online पहचान छुपाने के लिए एक सुरक्षित VPN का install होना।
  • Dark web के website surf करने के लिए TOR browser का install होना।
  • Dark web में प्रवेश से पहले बाँकी के सारे browser, webcam और microphone बंद कर दे।
  • Dark web में Google search engine काम नहीं करता। यहाँ आपको जरुरत होगी बिलकुल अलग तरह के search engine की जैसे Gram Search Engine
  • यहाँ website के address भी काफ़ी अलग होते है। Dark web के domain extension .com, .net, .org आदि ना होकर ख़ास ‘.onion’ होते है। यानी web address कुछ इस तरह होते है– 4hof5thy6qajo2hbn.onion
  • आप यहाँ कभी भी निजी जानकारी साझा ना करे। ये जगह hackers से भरी पड़ी है जो अलग अलग तरीक़ों से आपकी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, पर आपको उनके जाल में नहीं फँसना होगा।
  • Dark web network का वो हिस्सा जहाँ सारे गैरक़ानूनी कार्य होते है उसे Darknet market भी कहते है। Silk Road marketplace इसका एक प्रसिद्ध उदाहरण है जो illegal weapons के ख़रीद बिक्री का अड्डा है।
  • Darknet market में Cryptocurrency का उपयोग लेनदेन के लिए अक्सर किया जाता है क्यूँकि Cryptocurrency भी एक secure currency है जिसमें लेनदेन करने वालों का पता लगना नामुमकिन होता है।

Dark web के कुछ प्रसिद्ध websites | Some popular websites of Dark web in Hindi

Hidden Wiki

Hidden Wiki को Wikipedia का Dark web version कहा जा सकता जहाँ से आपको अन्य कई Dark web में मौजूद websites के link मिल सकते है। लेकिन सावधान रहे यहाँ Hidden Wiki के भी duplicate versions होते है जो पल में आपके computer को hack कर सकते है।

ProtonMail

ये Dark web में इस्तेमाल होने वाली email service है जो बहुत सुरक्षित है। इसकी खाशियत है end to end encryption और किसी भी log record को store ना करना। यहाँ account खोलने के लिए कोई जानकारी भी साझा करने की जरुरत नहीं।

Bitcoin और दूसरी Cryptocurrencies

Dark वेब पर आपको बहुत सारी Cryptocurrency sites भी मिल जाएँगी जहां आप अपनी पहचान छुपा कर आसानी से इन currencies की ख़रीदबिक्री कर सकते है।

DuckDuckGo

Dark web का एक प्रसिद्ध search engine जहाँ user की कोई भी जानकारी या activity track या record नहीं की जाती।

चलतेचलते – Dark web क्या है in Hindi

तो दोस्तों, अब आप समझ सकते हो Dark web का उपयोग कितना ख़तरनाक हो सकता है। फिर भी आपको उत्सुकता हो, तो आप ऊपर बताये गए हिदायत के साथ Dark web access कर सकते है। जहां तक हो सके किसी भी तरह के links, files, download, pop-ups आदि को बिना जानकारी के कभी भी ना खोले।

शायद Deep या Dark web की मौजूदगी का सबसे बड़ा कारण आपकी पहचान का छुपा होना होता है। Surface web पर आपके द्वारा की जाने वाली हर activity track हो सकती है पर यहाँ नहीं।

उम्मीद है आपको ये जानकारीDark web क्या है पसंद आयी होगी। आगे भी मैं आपलोगो के लिए ऐसी ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी लाने की कोशिश करता रहूँगा। आपसे निवेदन है की अगर आपको मेरा प्रयास सार्थक लगा तो इस article को सोशल media जैसे Facebook, Twitter आदि पर जरुर share करे।

धन्यवाद!!

ये भी जाने:

Leave a Comment