Google (गूगल) kya hai? जाने विस्तार से हिंदी में।

दोस्तों आज के समय में Internet इस्तेमाल करने वाला शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने Google (गूगल) शब्द ना सुना हो। पर आपने कभी ना कभी तो जरुर सोचा होगा कि आखिर Google (गूगल) का मतलब क्या है और आज के समय में हमारे दैनिक जीवन में कितना महत्व रखता है। तो आइए एक कोशिश की जाए ये समझने की आखिर “Google (गूगल) kya hai”

Google (गूगल) kya hai

Google (गूगल) kya hai  | What is Google in Hindi

इस प्रश्न का उत्तर शायद ये हो सकता है कि Google, Mountain View, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में स्थित एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कम्पनी है जो Internet सम्बंधित सेवाएं और उत्पाद प्रदान करने में विशेषज्ञता रखता है।

अगर इस प्रश्न पर विचार किया जाए की Google क्या करता है तो आरम्भ से अभी तक Google ब्रांड के तहत उत्पादों की लम्बी श्रेणी है जिसमें Search Engine, Cloud Computing, Email (ईमेल), Navigation, Video sharing, Smartphone एवं Advertising (विज्ञापन) technology प्रमुख है।

पर अगर देखा जाए तो Google को ब्रांड रूप में पहचान देने वाली प्रमुख उत्पाद Google Search (गूगल सर्च) है जो Google का प्रथम उत्पाद एवं एक Search Engine है। ये विश्व में Internet पर सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाली Search Engine है जिसने Google Search को Google का पर्याय बना दिया है। वर्तमान में ये 149 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है।

Google (गूगल) का इतिहास | History of Google in Hindi

Google की कहानी की शुरुआत 1996 में Stanford University के दो PhD छात्रों Larry Page & Sergey Brin के Search Engine विषय के research project तहत हुई। शुरुआत में इस नए Search Engine का नाम BackRub रखा गया परंतु अंततः नाम बदल कर Google रख दिया गया।

दोस्तों यहाँ भी एक interesting fact छुपा है कि एक mathematical term ‘Googol’ की misspelling की वजह से Google नाम आया। ‘Googol’ का मतलब 1.0 x 10100 (1 के बाद 100 zero)। इस शब्द का मुख्य उद्देश्य Search Engine के Information प्रदान करने की क्षमता की ओर संकेत करना था यानी ये अनंत Information search करने की क्षमता रखता है।

Google (गूगल) का Full form

“Global Organization Of Oriented Group Language Of Earth” को कई जगह Google का full form बताया जाता है। परंतु देखा जाए तो Google ने इस बात की कही भी ना तो अधिकारिक पुष्टि की है ना ही उनके website पर इसका उल्लेख है। जैसा हमने Google के इतिहास में देखा Google मुख्यतः ‘Googol’ शब्द की misspelling से बना है।

Google (गूगल) लोगो कलर का महत्व | Google logo color significance in Hindi

आपने ये भी गौर किया होगा कि Google ने हमेशा से colourful logo का इस्तेमाल किया है जो इसकी एक अलग पहचान स्थापित करती है। तो क्या हम ये मान सकते है कि इस logo का कुछ विशिष्ट महत्व है।

अगर इस सम्बंध में हम इस प्रसिद्ध logo की ग्राफ़िक डिज़ाइनर Ruth Kedar की माने तो उन्होंने बहुत सारे अलग अलग रंगो की पुनरावृत्तियों पर विचार किया। अंततः उन्होंने primary colours को ही प्राथमिकता दी परंतु किसी pattern को follow ना करते हुए बीच में L को एक secondary colour Green से दर्शा दिया जो इस बात का सूचक है की Google नियमो के सिद्धांत से नहीं बंधा है।

अगर परंपरागत (traditional) primary colour की बात करे तो Red, Yellow और Blue तीनो Google के logo में मौजूद है।

Google (गूगल) के CEO in Hindi

वर्तमान में Google LLC के CEO, Sundarajan Pichai है। ये हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है की Madurai, Tamil Nadu में जन्मे Sundar Pichai का Google के संस्थापक Larry Page ने 2015 में Google CEO पद के लिए चयन किया।

Google (गूगल) उत्पाद और सेवाएं, वर्षवार | Google Products and Services (Year wise)

Search Tools

  • Google Search (1997): एक Internet based Search Engine और Google का मुख्य उत्पाद जो प्रतिदिन अरबों queries handle करता है।
  • Google Images (2001): फ़ाइल नाम के आधार पर Image खोजने वाला एक dedicated Image Search Engine
  • Google News (2002): एक पूर्णतः स्वचालित News Search Engine जो different भाषाओं में उपलब्ध है।
  • Youtube (2005): एक dedicated Video Search Engine जिसका Google ने 2006 में अधिग्रहण किया।
  • Google Patents (2006): लाखों Patents में Search के लिए बना Search Engine

Operating Systems

  • Android (2008): मोबाइल फ़ोन और टैब्लेट के लिए Linux based ऑपरेटिंग सिस्टम।
  • Chrome OS (2011): वेब applications के लिए Linux based ऑपरेटिंग सिस्टम।

Map Products

  • Google Maps (2005): Google का एक और बहु उपयोगी उत्पाद है जिसका उपयोग कर हम वास्तविक समय (real time) में दिशा और पारवहन (direction एंड transit), यातायात एवं street view की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Analysis Tools

  • Google Analytics (2005): इस tool के द्वारा किसी भी website पर आने वाली traffic statistics की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • Google Trends (2006): इस tool के द्वारा किसी भी website के कालांतर में हुई लोकप्रियता को statistics के माध्यम से आंका जा सकता है।

Advertising Services

  • Google Ads (2000): ये Google का एक विज्ञापन मंच है जहाँ प्रायोजित links में विज्ञापन दिखाया जाता है।
  • Google Adsense (2003): Google द्वारा उपलब्ध करायी गयी एक free service है जिसके द्वारा publisher अपने online content से पैसे कमा सकता है।

Communication Tools

  • Google Hangout (2013): ये कम्यूनिकेशन tool तत्काल message ऐवम video chat के लिए उपयोग किया जाता है।
  • Google Meet (2019): Video conferencing के लिए एक उम्दा tool।
  • Gmail (2004): गूगल की यह free सेवा जिसे हम Google mail के नाम से भी जानते है, विश्व में सर्वाधिक इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल सेवा है।

Other Products

  • Google Pixel (2013): Google द्वारा निर्मित smartphones की लाइन अप।
  • Chromecast (2013): एक media adapter जिसके द्वारा मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से internet streaming को इस्तेमाल करते हुए HD Television पर audio या video सुना आर देखा जा सकता है।

Google (गूगल) की कमाई श्रोत | Google earning source in Hindi

Google के  products की लम्बी श्रेणी को देखकर ये तो पता चलता है कि Google कितने विविध क्षेत्रों में कार्यरत है साथ ही ये भी जानकारी प्राप्त होती है की Google (गूगल) kya hai. शायद यही कारण है कि Google आज के समय में प्रमुख valuable पब्लिक companies की सूची में गिना जाता है और इसकी कमाई के भी विभिन्न श्रोत है। जैसे-

Google Adwords and Search Advertising: दोस्तों ये Google की कमाई का प्रमुख जरिया है जो मुख्यतः 65-70 प्रतिशत योगदान करता है। इसका आधार cost per click है जहां ज्यादा से ज्यादा companies Adwords के top spot के लिए प्रतिस्पर्धा करती है।

Google AdSense: ये भी Google व्यापार के उपार्जन का एक प्रमुख श्रोत है जिसकी हिस्सेदारी तक़रीबन 20-25 प्रतिशत तक है। AdSense द्वारा Google किसी third party website पर advertisement दिखता है।

इन दोनो के अलावा भी Google के products और Services की लम्बी सूची है जो इसके कमाई में योगदान करते है और जिसका उल्लेख article में ऊपर किया गया है।

चलते चलते – Google (गूगल) क्या है Hindi me

तो दोस्तों हमने देखा की किस तरह और कितने कम समय में Google ने खुद की Internet की दुनिया में बादशाहत क़ायम की है।

अगर हम Google के Mission statement को देखे जिसका मैंने हिंदी रूपांतरण किया है – “ दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना।” अपने इस मूलभूत सिद्धांत को मंत्र बनाकर ही Google ने सफलता के नए आयाम क़ायम किये है और निरंतर नए अविष्कारों और खोज के लिए प्रयासरत रहा है।

इस दौरान मिली असफलता या हार ने भी इसके Mission Statement को कभी बदला नहीं। उदाहरण के लिए Youtube के अधिग्रहण ने Google Videos (Google द्वारा निर्मित) को पूर्णतः समाप्त कर दिया किंतु Google ने Youtube के दूरगामी महत्व को आंका और अधिग्रहण ज़रूरी समझा।

उम्मीद है आपको ये जानकारी “Google (गूगल) kya hai” पसंद आयी होगी। आगे भी मैं आपलोगो के लिए ऐसी ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी लाने की कोशिश करता रहूँगा। आपसे निवेदन है की अगर आपको मेरा प्रयास सार्थक लगा तो इस article को सोशल media जैसे Facebook, Twitter आदि पर जरुर share करे।

धन्यवाद!!

ये भी जाने:

Google (गूगल) kya hai : FAQs

प्रश्न-1. Google क्या है?

उत्तर Google एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो इंटरनेट से संबंधित सेवाओं और उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है। इसे 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित किया गया था।

प्रश्न-2. Google की मुख्य सेवाएं क्या हैं?

उत्तरGoogle की मुख्य सेवाएं हैं सर्च इंजन, जीमेल, गूगल ड्राइव, यूट्यूब, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल मैप्स, और गूगल प्ले स्टोर।

प्रश्न-3. Google सर्च इंजन कैसे काम करता है?

उत्तरGoogle सर्च इंजन वेब पेजों को इंडेक्स करता है और उपयोगकर्ताओं के सवालों के लिए सबसे उपयुक्त परिणाम प्रदान करने के लिए algorithm का उपयोग करता है।

प्रश्न-4. Google का मालिक कौन है?

उत्तरGoogle की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. है, जो Larry Page & Sergey Brin द्वारा स्थापित की गई थी।

प्रश्न-5. Google खाते के फायदे क्या हैं?

उत्तरGoogle खाता आपको जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल फोटो, यूट्यूब, गूगल कैलेंडर, और अन्य गूगल सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देता है।

Leave a Comment