Teacher’s day क्यूँ मनाया जाता है – शिक्षक दिवस की जानकारी हिंदी में

दोस्तों, आज हम बात करेंगे शिक्षक दिवस के बारे में। इसमें कोई संदेह नहीं कि शिक्षण एक महान पेशा है जो बहुत ही सम्मान के योग्य है। 5 सितम्बर को प्रतिवर्ष हम अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाते है। तो चलिए विस्तार से समझते है ‘Teacher’s day क्यूँ मनाया जाता है।’

Teacher's day क्यूँ मनाया जाता है

Teacher’s day क्यूँ मनाया जाता है – Why Teacher’s day is celebrated in Hindi

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे जिनका जन्म 5 सितम्बर, 1888 को हुआ था। उनके काम और शैक्षिक प्रयासों को सम्मानित करने के लिए, उनके 77वें जन्मदिन यानी 5 सितंबर, 1962 को पहला शिक्षक दिवस मनाया गया और फिर प्रतिवर्ष 5 सितंबर को ये जयंती मानने की परम्परा चली आ रही।

Teacher’s day का महत्व – Importance of Teacher’s day in Hindi

शिक्षक दिवस हमारे राष्ट्र के प्रतिभाशाली दिमागों का मार्गदर्शन और शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की याद दिलाता है। एक राष्ट्र का भविष्य बच्चों और शिक्षकों के हाथों में होता है क्योंकि गुरु छात्रों को भविष्य के leaders में ढाल सकते हैं जो भारत की नियति को आकार देंगे। वे हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें अपने करियर और व्यवसाय में सफल होने में मदद करते हैं। वे हमें अच्छे इंसान, समाज के बेहतर सदस्य और देश के आदर्श नागरिक बनने में मदद करते हैं। शिक्षक दिवस हमारे जीवन में शिक्षकों द्वारा निभाई जाने वाली चुनौतियों, कठिनाइयों और विशेष भूमिकाओं को पहचानने के लिए मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस पर, छात्र शिक्षकों के मनोरंजन के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन गतिविधियों में गायन, नृत्य, कविता पढ़ना, कई खेल जो बच्चे शिक्षक के साथ खेलते हैं आदि प्रतियोगिताएँ होती है तथा उपहार देना और अंत में शिक्षक को धन्यवाद देते हैं।

शिक्षक दिवस शिक्षकछात्र संबंधों का जश्न मनाने और आनंद लेने का एक अच्छा समय है। इसलिए कोशिश करें कि उस दिन शिक्षक से मिलें और अपना आभार व्यक्त करें। अगर वे दूर हैं तो उनके दिन को यादगार बनाने के लिए उन्हें मैसेज करें। मूलतः सम्पर्क जरुर करें।

Teacher’s day 5 सितम्बर को क्यूँ मनाते है  Why Teacher’s day is celebrated on 5 September in Hindi

डॉ. राधाकृष्णन ने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और सभी छात्रों से प्यार करते थे उनका आदर्श वाक्य शिक्षा के मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और देश के साक्षरता स्तर को ऊपर उठाना था जब वे भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनसे सितंबर को उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति देने के लिए कहा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो अपना जन्मदिन मनाने के बजाय 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के लिए सम्मानित महसूस करेंगें। और तब से, भारत में उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चलते चलते – Teacher’s day क्यूँ मनाया जाता है Hindi me 

तो दोस्तों, उम्मीद है कि आपकोTeacher’s day क्यूँ मनाया जाता हैजानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही आपको किसी और सम्बंधित विषय के बारे में जानकारी चाहिए तो जरुर कॉमेंट सेक्शन में लिखे। अनुरोधित विषय के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द से जल्द इस website पर उपलब्ध करायी जाएगी।

साथ ही आपसे भी अनुरोध है कि अगर आपको मेरा प्रयास सार्थक लगा तो इस article को सोशल media जैसे Facebook, Twitter आदि पर जरुर share करें।

धन्यवाद!!

ये भी जाने:

Leave a Comment