दोस्तों, भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Noise ने भारत का पहला यूनिवर्सल स्मार्ट टैग, Noise Tag1 लॉन्च किया है, जो Android और iOS दोनों OS के साथ काम करेगा। चलिए समझते है विस्तार से ‘Noise Tag 1: भारत का पहला यूनिवर्सल स्मार्ट टैग‘ के बारे में।
Image credit: Noise
Noise Tag1 क्या है | What is Noise Tag1 in Hindi
Noise द्वारा लॉंच किया गया Noise Tag1 एक तरह का छोटा सा ट्रैकर उपकरण है। इस स्मार्ट ट्रैकर की मदद से आप अपने गुम हो चुके या चोरी हुए महत्वपूर्ण चीजों को ट्रैक कर ढूँढ सकते है।
ट्रैकिंग के लिए आपको पहले Noise Tag1 को अपने iPhone, iPad या Android device के ‘Find My’ app से जोड़ना होगा।
Noise Tag1 की कीमत और उपलब्धता | Price and availability of Noise Tag 1 in Hindi
Noise website की जानकारी के हिसाब से भारत में Noise Tag 1 की उपलब्धता 25 January 2025 से होगी।
एक pack की कीमत ₹1499 है। साथ ही आप Noise के अधिकारिक website पर अभी अग्रिम बुकिंग कर सकते है।
Noise Tag 1 के फ़ीचर | Features of Noise Tag 1 in Hindi
- यह टैग Android 9 या उससे ऊपर के संस्करणों के लिए Google Fast Pair tech and Find My Device Network द्वारा उपलब्ध होगा जबकि iOS उपयोगकर्ताओं के लिए यह Apple Find My Network पर निर्भर होगा।
- यह मोड 90dB की तेज़ ध्वनि उत्पन्न करता है, जिससे खोए हुए सामान को आसानी से ढूंढा जा सकता है।
- यह फीचर Android और iOS उपयोगकर्ताओं के बड़े नेटवर्क का लाभ उठाता है, जिससे खोए हुए आइटम को उनकी सीमा से बाहर भी ट्रैक किया जा सकता है।
- Noise Tag1 एक साल की बैटरी life प्रदान करता है और IPX4 ratings के साथ आता है, जो इसे दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।
चलते–चलते ‘Noise Tag 1: भारत का पहला यूनिवर्सल स्मार्ट टैग’ in Hindi
तो दोस्तों, आपको Noise का यह नया उत्पाद निश्चित ही आकर्षक लगा होगा। वैसे तो इस श्रेणी में कई उपकरण पहले से मौजूद है परंतु Noise द्वारा budget में यूनिवर्सल स्मार्ट tracker लाना सचमुच दिलचस्प है। ऐसे में देखना है यह स्मार्ट ट्रैक लोगों को कितना लुभा पाती है।
उम्मीद है आपको ये जानकारी ‘Noise Tag 1: भारत का पहला यूनिवर्सल स्मार्ट टैग’ पसंद आयी होगी। आगे भी मैं आपलोगो के लिए ऐसी ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी लाने की कोशिश करता रहूँगा। आपसे निवेदन है की अगर आपको मेरा प्रयास सार्थक लगा तो इस article को सोशल media जैसे Facebook, Twitter आदि पर जरुर share करे।
धन्यवाद!!
ये भी जाने: